Google AdMob क्या है और Google AdMob पर Account कैसे Create करें

दि आपने किसी Mobile App को Create किया है और आप चाहते हैं की आप उस Mobile App पर Advertisement show करके money earn करें तो आप ऐसा Google AdMob का इस्तेमाल करके कर सकते हैं। Google AdMob Mobile पर Advertisement दिखाने के लिए दुनिया की Famous Advertising Company में से एक है। यदि आप एक App Developer हैं और आपने एक high quality का App create किया है तो आप Google AdMob की Advertisement को अपने App पर इस्तेमाल करके Money earn कर सकते हैं। 

What is Google AdMob and How to Create an Account on Google AdMob

What is Google AdMob and How to Create an Account on Google AdMob


Google AdMob क्या है(What is Google AdMob):-

Google AdMob एक Free Platform है जिसे Google के द्धारा Mobile Devices पर Advertisement दिखाने के लिए Provide किया गया है। Google AdMob में 'AdMob' का मतलब होता है 'Advertising on Mobile' अर्थात Mobile पर Ads को show करना। AdMob शुरू से Google की Company नहीं थी बल्कि इसे "Omar Hamoui" नाम के व्यक्ति द्धारा Found किया गया था परन्तु बाद में Google ने November 2009 को $750 million में AdMob को acquire कर लिया और फिर इसका नाम "Google AdMob" हो गया। 

Google AdMob कई सारे Mobile Platforms पर advertisement दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जैसे की Android, iOS, Windows Phone, webOS, Flash Lite और सभी प्रकार के standard mobile web browsers पर Google AdMob के द्धारा ads दिखाए जा सकते हैं। 

Google AdMob पर Account कैसे बनायें(How to Create an Account on Google AdMob):-

Google AdMob पर Account Create करने के लिए आपके पास एक Gmail ID और एक Mobile app का होना बहुत ही आवश्यक है। और AdMob आपके Adsense तथा Google Ads के account को भी use करता है ताकि AdMob अपने कुछ Featurs जैसे की payments और house ads को अच्छे से manage कर सके। 

आइए जान लेते हैं AdMob पर Account कैसे create करें-

Step 1: AdMob पर account create करने के लिए सबसे पहले आपको apps.admob.com पर जाना होगा। 

Step 2: यदि आपके पास पहले से ही Adsense और Google Ads का Account है तो आपको AdMob पर Account बनाने के लिए उसी Google account का इस्तेमाल करना है जिससे आपने adsense और google ads का account पहले से बनाया हुआ है। और फिर आपके द्धारा adsense और google ads में दी गयी सारी information automatically ही AdMob में import हो जाएगी। बस आपको इस information को ध्यान से review करना है ताकि कोई information गलत न हो जाये। और फिर आपको दिए गए checkbox को check करना है और "Create AdMob account" पर click करना है। 

                                                  or                                                                            
Step 3: परन्तु यदि आपके पास पहले से Adsense और Google Ads का Account नहीं है तो आपको इन accounts को create करना पड़ेगा इसके लिए आपको Sign up with your Google Account पर click करना है और कुछ information को complete करना है। जैसे की आपको अपनी Country को select करना है, Time zone को select करना है और Google Ads billing currency को भी select करना है। और अब last में आपको checkbox पर  check करना है ताकि यह confirm हो सके की आपने Program की Policies, Google Ads और Adsense की Terms & Conditions को ध्यानपूर्वक read कर लिया है और अब आप सहमत हैं। फिर आपको Create AdMob account पर click करना है और इसी के साथ ही आपका AdMob का Account create हो चुका है। 

AdMob में Ad Units को कैसे Create करें(How to Create Ad Units in AdMob):-

AdMob में account create करने के बाद अपने Mobile App को setup करना होता है और App में advertisement दिखाने के लिए Ad Units को create करना होता है। आइए जान लेते हैं की AdMob में Ad Units को कैसे create किया जाता है -

Step 1: सबसे पहले आपको अपने AdMob account में sign in हो जाना है। 


Step 2: यदि आप AdMob से Money earn करना चाहते हैं तो इसके लिए पहले आपको अपने mobile app को AdMob के साथ setup करना होगा। AdMob में आप Published या Unpublished apps दोनों को add कर सकते हैं मतलब की आपने अपने app को Google Play Store या App Store पर Published किया है या नहीं किया है। अगर aap को Play store या app store पर publish नहीं किया है तो भी आप ad units को create कर सकते हैं।

Step 3: अब आपको इसके बारे में सोचना है की आपको किस प्रकार की ad units को create करना है।  जैसे की आप AdMob में Banner ads, Interstitial ads, Native ads, और Rewared ads को create कर सकते हैं। 

How to Create Ad Units in AdMob


Step 4: अंत में आपको create the ad unit पर click करना है और अब आपकी ad unit तैयार हो चुकी है। 

Google AdMob को इस्तेमाल करने के फ़ायदे(Advantages of Using Google AdMob):-

Google के Mobile Advertisement Platform अर्थात AdMob को अपने Mobile app पर उपयोग करने से आपको कई प्रकार के benefits होते हैं। आइए जान लेते हैं Google AdMob को अपने Mobile app पर इस्तेमाल करने के benefits के बारे में -

AdMob को Google के द्धारा Free में Provide किया गया है जिसके कारण App developers  बड़े ही simple तरीके से targeted ads को अपने mobile app में display करके money earn कर सकते हैं। 


Google AdMob के द्धारा mobile app में ads को कई जगहों पर Place किया जा सकता है। 

Google AdMob के द्धारा targeting के साथ आप अपने users को ऐसे ads दिखा सकते हैं जो आपके users के साथ relevant है। 

Google AdMob में अलग-अलग varieties के ad formats और types को choose किया जा सकता है जो आपके mobile app के साथ comfortable हों।  

Google AdMob में आपको अपने app को grow करने के लिए best practices और tips मिलते हैं जिनकी help से आप अपने app को और अधिक लोगो तक पहुंचा सकते हैं। 

Google AdMob में CPC और CPM बहुत अच्छा मिलता है। 

Google AdMob में आपको Personalized Reports और Personalized Dashboard मिलता है जिसकी वजह से आप अपने ads के performance को identify करने में सक्षम होते हैं। 

तो ये थे Google AdMob को इस्तेमाल करने के फायदे। 

यह सब जानकारी आपको कैसी लगी और इस जानकारी से आपकी कितनी help हुई हमें comment करके अवश्य बताएं। और यदि आपके मन में अब भी कोई सवाल हो तो आप comment के द्धारा अपना सवाल पूछ सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments